हाथरस रोड पर गांव दर्शना के निकट शुक्रवार की सुबह नौ बजे सड़क हादसे में गांव नगला नंदू निवासी भगवानदास (62) की मौत हो गई।
भगवानदास सुबह अपनी साइकिल से दवा लेने मुरसान जा रहे थे। गांव दर्शना के निकट बरेली से मथुरा की ओर जा रही एक रोडवेज बस ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे भगवानदास की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। भगवानदास की मौत के बाद परिवार शोक में डूब गया है। कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी अमित मलिक का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।