फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 साल की नौकरी का ऐसा सिला: मालिक ने बेटे की शादी में नहीं बुलाया, तो वृद्ध कर्मचारी पहुंचा थाने

Sat, 10 Jan 2026 08:59 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर

सार

दनकौर में एक बुजुर्ग कर्मचारी ने अपने मालिक द्वारा बेटे की शादी और रिसेप्शन में निमंत्रण न दिए जाने पर गहरा आघात महसूस किया और शुक्रवार शाम कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने की मांग कर डाली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली में एक अजीब मामला सामने आया। जिसे सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। मामला एक दुकान पर काम करने वाले व्यक्ति से जुड़ा है। जो अपने मालिक द्वारा शादी का निमंत्रण न दिए जाने से परेशान होकर शुक्रवार शाम कोतवाली शिकायत करने पहुंच गया। शिकायतकर्ता का कहना था कि वह पिछले करीब 30 वर्षों से दनकौर कस्बे में अपने मालिक की दुकान पर काम कर रहा है और मालिक से उसका पारिवारिक जैसा संबंध है।

विज्ञापन


करीब 60 वर्षीय पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसके मालिक की बेटे की शादी हुई थी। शादी के  बाद भव्य रिसेप्शन भी आयोजित किया गया। लेकिन उसे न तो शादी में बुलाया गया और न ही रिसेप्शन का निमंत्रण दिया गया। इस बात से उसे गहरा दुख पहुंचा और उसे लगा कि उसके साथ उपेक्षा की गई है। इसी मानसिक पीड़ा के चलते वह न्याय की उम्मीद लेकर कोतवाली पहुंचा और पुलिस से शिकायत दर्ज कराने की मांग की। 

इस दौरान कोतवाली में मौजूद पुलिसकर्मियों ने पूरे मामले को ध्यान से सुना। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि कि यह मामला पुलिस कार्रवाई के दायरे में नहीं आता, है। क्योंकि इसमें कोई कानूनी अपराध नहीं बनता है। इसके बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता को समझाया कि यह व्यक्तिगत और सामाजिक मामला है। जिसे आपसी बातचीत से भी सुलझाया जा सकता है। पुलिस ने व्यक्ति को शांत कर घर भेज दिया। इसके बाद व्यक्ति अपने घर लौट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें