फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बड़ी बहन ने छोटी पर चलाई गोली, चेहरे पर लगे छर्रे

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचे की बट से भी किया हमला, पति से संबंध का था शक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शास्त्री पार्क में बड़ी बहन साेनू (30) ने छोटी बहन शुमाएला (20) पर तमंचे से गोली चला दी। गनीमत यह रही कि गोली बहन को नहीं लगी, लेकिन चेहरे पर छर्रे लग गए। जब सोनू को लगा कि वह मरी नहीं तो उसने तमंचे की बट से हमला कर दिया। शुमाएला को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में सोनू को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, शुमाएला अपने परिवार के साथ बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क में रहती है। परिवार में पति नसीम व अन्य सदस्य हैं। नसीम जेल में बंद है। घर के पास ही शुमाएला की बड़ी बहन सोनू रहती है। परिवार में पति अशफक व अन्य सदस्य हैं। सोनू को शक था कि शुमाएला के पति से संबंध हैं। इसी बात पर दोनों में अनबन रहती थी। आरोप है कि बुधवार शाम करीब 6:30 बजे शुमाएला के घर सोनू पहुंची और अंदर घुसते ही तमंचे से गोली चला दी। गोली के छर्रे शुमाएला के चेहरे पर लगे। इसके बाद साेनू ने तमंचे की बट से हमला कर दिया। शोरशराबा होने पर शुमाएला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर साेनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सोनू तमंचा कहां से लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साले के गले में कैंची घोंपी, गिरफ्तार
खजूरी खास में जीजा ने साले के गले में कैंची घोंप दी। गंभीर हालत में इदरीस (23) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जीजा शमशाद (42) को गिरफ्तार कर लिया है। इदरीस परिवार के साथ जेजे कालोनी वजीरपुर में रहता है। बहन की 10 साल पहले शमशाद से शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से शमशाद पत्नी को परेशान कर रहा था। बुधवार सुबह इदरीस जीजा के घर पहुंचा तो दोनों में झगड़ा होने लगा। इदरीस ने जीजा को गाली दे दी। इसी बात पर शमशाद ने इदरीजस के गले में कैंची घोंप दी। जांच के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें