01जेएनडी18: पिल्लूखेड़ा में आठवें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत महिलाओं से गोद भराई की रस्म अदा करव
पिल्लूखेड़ा। पिल्लूखेड़ा में बुधवार को आठवां राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सुलोचना कुंडू की अध्यक्षता में मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सीमा रोहिल्ला ने शिरकत की। इस खंड स्तरीय कार्यक्रम में कई तरह की गतिविधियों का आयोजन किया गया। खंड के सभी गांवों से महिलाएं शामिल हुई। इसमें महिलाओं की गोद भराई, हस्ताक्षर अभियान, बाजरे के व्यंजनों की प्रतियोगिता, पोषण मटका प्रतियोगिता, अन्नप्राशन दिवस का आयोजन कर पोषण रैली निकालकर पोषण की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर मीनाक्षी, सरिता, कृष्ण, कमलेश बूरा, राजेश, पूजा मौजूद रही। संवाद