फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निगम के स्कूल में आठ साल की छात्रा से दुष्कर्म, खेल शिक्षक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली।
विज्ञापन

न्यू अशोक नगर स्थित निगम के स्कूल में पढ़ने वाली 8 साल की छात्रा के शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाने के बाद काउंसिलिंग करवाई। इसके बाद दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी खेल शिक्षक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बच्ची के परिजनों ने थाने में दुष्कर्म करने की शिकायत की थी। पुलिस को परिजनों ने बताया कि बच्ची चार-पांच दिन से गुमसुम थी। काफी पूछताछ करने पर बच्ची ने बताया कि स्कूल का खेल शिक्षक लगातार उससे छेड़छाड़ करता है। आरोपी निजी अंगों पर हाथ लगाता है। जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी शिक्षक 15 साल से नौकरी कर रहा है। पत्नी भी निगम के स्कूल में शिक्षिका है। उसके दो बच्चे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें