फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आठ वर्षीय बच्चे को बरामद कर परिजन को किया सुपुर्द

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



दादरी। जारचा कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर श्याम धर्म कांटे के पास रात करीब 11 बजे आठ वर्षीय बच्चा लावारिस हालत में घूमता मिला। गश्त कर रही पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर पूछताछ की। इसके बाद साहिबाबाद पुलिस से संपर्क कर परिजनों को सूचना दी गई और बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि पुलिस सैंथली मोड़ चौकी के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान श्री श्याम धर्म कांटे के पास बच्चा अकेला घूमता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। शुरुआत में बच्चा संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। बाद में उसने अपना नाम रितिक पुत्र जितिन उर्फ जितेंद्र बताया और खुद को गाजियाबाद के साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित इंदिरा गार्डन कॉलोनी का निवासी बताया। इसके बाद जारचा पुलिस ने साहिबाबाद पुलिस से संपर्क किया। साहिबाबाद पुलिस ने परिजनों को बुलाकर बच्चे को जारचा कोतवाली से सुरक्षित उनके सुपुर्द करा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें