नोएडा(संवाद)। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में रविवार को गौतम बुद्ध नगर रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर आयोजित ओपन रोलर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 फाइनल मैच हुआ। इस दौरान इनलाइन स्केट्स में प्रयान श्रीवास्तव व अनाइशा शारन ने स्वर्ण पदक जीता। क्वाड स्केट्स में भाविक मित्तल व अलीना फातिमा ने स्वर्ण पदक जीता। साथ ही एडजस्टेबल स्केट्स में मृत्युंजय व नैशा अग्रवाल ने स्वर्ण पदक जीता। टॉय स्केट्स में वृशांक गुप्ता व दीक्षा शेखर ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इस मौके पर संगठन के संयुक्त सचिव सौरभ कुमार व पारुल वर्मा ने सभी विजेताओं को मेडल व शुभकामनाएं दीं।