फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: केंद्रीय विद्यालयों में घटीं कक्षा-एक में आठ सीटें, दाखिले के लिए हाेगी मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय में अपने बच्चों का दाखिला कराने की हसरत संजोए अभिभावकों के लिए चुनौती बढ़ गई है। नए सत्र से विद्यालय में कक्षा-एक की सीटें घट गई हैं। अब सिर्फ 32 सीटों पर ही प्रवेश लिया जाएगा। पहले सीटों की संख्या 40 थी। लॉटरी के माध्यम से होने वाली चयन प्रक्रिया के लिए सोमवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया।
विज्ञापन

जिले में तीन केंद्रीय विद्यालय संचालित है। इसमें एक केंद्रीय विद्यालय चोपन में संचालित हो रहा है। दूसरा विद्यालय एनटीपीसी शक्तिनगर परिसर और तीसरा विद्यालय एनटीपीसी रिहंद बीजपुर में संचालित है। इन विद्यालयों में कक्षा एक से बारहवीं कक्षा तक पढ़ाई होती है। पहले इन विद्यालयों में कक्षा एक में 40 छात्र-छात्राओं का प्रवेश लिया जाता था। नए शिक्षण सत्र 2024-25 से केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा एक में 32 सीटों पर ही प्रवेश लिया जाएगा। शिक्षकों की मानें तो नई शिक्षा नीति के तहत केंद्र सरकार की तरफ से यह निर्णय लिया गया है। केंद्रीय विद्यालय चोपन के प्रधानाचार्य अमरनाथ के मुताबिक नए शिक्षा सत्र से विद्यालय में 32 सीटों पर ही प्रवेश लिया जा रहा है। कक्षा एक में प्रवेश के लिए एक से 30 अप्रैल तक आवेदन लिए जाएंगे। निर्धारित सीटों पर नियमानुसार छात्र-छात्राओं का प्रवेश लिया जाएगा। बच्चे की न्यूनतम आयु छह वर्ष होनी अनिवार्य है। केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए केंद्रीय कर्मचारियों के बच्चों को प्राथमिकता दी जाती है। इसी तरह एनटीपीसी रिहंद व एनटीपीसी शक्तिनगर स्थित केंद्रीय विद्यालय में भी प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें