फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए जिले के आठ खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया के लिए हुए थे जिला स्तरीय ट्रायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। छात्रावास में प्रवेश प्रक्रिया सत्र 2026-27 के लिए गौतमबुद्ध नगर में बुद्धवार को बालक वर्ग में कबड्डी, जूडो और बॉक्सिंग स्पर्धा में जिला स्तरीय ट्रायल करवाए गए। तीनों स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले आठ खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए हुआ है। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि खेल निदेशालय के निर्देश पर गौतमबुद्ध नगर में छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया के तहत सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल करवाए गए थे। चयनित खिलाड़ी 29 मार्च को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर कुश्ती प्रशिक्षक अंजूम मलिक मौजूद रहे।
-
ये खिलाड़ी हुए चयनित-
कबड्डी- सचिन,
जूडो- देवांश, ईशान गिल, रयान गिल, मान गिल और कृष्णा यादव
बॉक्सिंग- अजय सिंह और यश यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें