ग्रेटर नोएडा। प्रदेश सरकार ने गौतमबुद्ध नगर में तैनात आठ डिप्टी कलेक्टर का तबादला किया है। इनमें नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी भी शामिल है। वहीं आठ की जगह छह नए डिप्टी कलेक्टर की तैनाती की है। जिले से दो महिला अधिकारी दादरी एसडीएम अनुज नेहरा और डिप्टी कलेक्टर चारुल यादव को लखनऊ भेजा गया है। गौतमबुद्ध नगर में तैनात डिप्टी कलेक्टर वेद प्रकाश पांडेय को मुरादाबाद, विवेक कुमार सिंह भदौरिया को अलीगढ़, अभय कुमार सिंह को विशेष कार्यधिकारी राजस्व परिषद् लखनऊ, चारुल यादव को विशेष कार्यधिकारी उपशा लखनऊ और अनुज नेहरा को सहायक आवास आयुक्त उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद लखनऊ भेजा गया है। वहीं नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में तैनात डिप्टी कलेक्टर का भी तबादला किया गया है। ग्रेनो प्राधिकरण के अरविंद कुमार सिंह को मैनपुरी व रामनयन सिंह को देवरिया और नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी देवेंद्र प्रताप को गाजीपुर भेजा गया है। वहीं इनकी जगह छह डिप्टी कलेक्टर को तैनात किया गया है। देवरिया से हरिशंकर लाल, सहारनपुर से पूर्वा, संतकबीरनगर से अरुण कुमार और बलिया से अभिनेंद्र सिंह को गौतमबुद्ध नगर प्रशासन में भेजा गया है। वहीं गाजीपुर से हर्षिता तिवारी को ओएसडी नोएडा प्राधिकरण और हाथरस से लवगीत कौर को ओएसडी ग्रेनो प्राधिकरण बनाया गया है। ब्यूरो