जिला अस्पताल में बना डेंगू वार्ड फोटो अमर उजाला
जिला अस्पताल में आठ बेड का डेंगू वार्ड तैयार
नोएडा। मानसून का सीजन शुरू होते ही डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में जिला अस्पताल में आठ बेड का डेंगू वार्ड तैयार किय गया है। पांचवे तल पर बने इस वार्ड में डेंगू पॉजिटिव मरीज आने पर भर्ती किया जाएगा। बुखार के मरीजों में डेंगू जांच भी की जा रही है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा ने बताया कि वार्ड अभी कोई डेंगू का मरीज भर्ती नहीं है। सभी बेड पर मच्छरदानी भी लगाई गई है। मौसम में हो रहा यह बदलाव लोगों को बीमार कर रहा है। ऐसे में सर्दी-गर्मी के साथ ही बुखार, सिर दर्द और अन्य समस्याएं भी हो रही हैं। डेंगू जैसे लक्षण मिलने पर मरीजों को डेंगू संदिग्ध मानते हुए डेंगू जांच की जा रही है। ब्यूरो