नोएडा। विद्युत निगम ने शहर की आपूर्ति बेहतर करने के लिए सेक्टर-10 में नया फीडर बनाने का काम शुरू कर दिया है। फीडर बनकर तैयार होने के बाद क्षेत्र के कई उपभोक्ताओं को इससे आपूर्ति दी जाएगी। पुराने फीडर से लोड कम होने से अन्य उपभोक्ताओं को भी बेहतर बिजली मिल सकेगी। अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार ने बताया उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति देने के लिए निगम की ओर से लगातार कार्य किए जा रहे हैं। ब्यूरो