दादरी (संवाद)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर टिप्पणी की थी। जिसके विरोध में बुधवार शाम को ब्राह्मण समाज ने मुख्य तिराहे पर उनका पुतला दहन किया। ब्राह्मण समाज के लोग जीटी रोड स्थित गौड धर्मशाला पर एकत्र हुए और वहां से पैदल मार्च यात्रा निकाली गई। वरिष्ठ ब्राह्मण नेता पीतांबर शर्मा ने कहा कि राजकुमार द्वारा की गई टिप्पणी अशोभनीय है। 15 मई को भगवान परशुराम धर्मशाला में सर्व समाज की महापंचायत आयोजित की जाएगी। इस दौरान पालिका परिषद चेयरमैन गीता पंडित, राजू पंडित, मांगेराम शर्मा, परमानंद शर्मा, उमेश पंडित, सोनू भगत, सुधीर वत्स, अशोक पंडित, संजय, विजेंद्र, लोकेश, कपिल, पंकज, संदीप आदि उपस्थित रहे।