फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 30 रन से जीती ईडीवी स्काईवॉकर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन कप सीजन-9 के लीग मैच में ईडीवी स्काईवॉकर्स ने जेकेजी वॉरियर्स को 30 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईडीवी ने टी-20 मुकाबले में छह विकेट पर 203 रन की पारी खेली। वरुण ने 53 रन और शरद ने 33 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेकेजी वॉरियर्स की टीम छह विकेट पर 173 रन की बना सकी। अभिषेक ने 67 रन की पारी खेली। ईडीवी की ओर से शरद ने दो विकेट हासिल किए। शरद को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें