फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शैक्षिक संस्थानों को टापू बना दिया,देश-दुनिया से संवाद नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
शैक्षिक संस्थानों को बना दिया टापू, देश-दुनिया से संवाद नहीं
विज्ञापन

- गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा परिवर्तन के वाहक बनें युवा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने अपने शैक्षिक संस्थानों को टापू बना दिया है। देश और दुनिया से कोई संवाद नहीं है। जबकि दुनिया में सबसे ज्यादा युवा भारत में और देश में सबसे अधिक युवा उत्तर प्रदेश में हैं। युवा थोड़ा सा प्रयास करें तो परिवर्तन के वाहक बन सकते हैं। रविवार को मुख्यमंत्री गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) दूसरे दीक्षांत समारोह में को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों का मकसद सिर्फ डिग्री बांटना न होकर समाज और राष्ट्र के बीच तारतम्य बनाना होना चाहिए। विश्वविद्यालयों को समाज निर्माण में योगदान देना होगा। उन्होंने गौतम बुद्ध का उदाहरण देते हुए कहा कि सिद्धार्थ के रूप में बुद्ध राजमहलों में कैद हो गए थें। इसी तरह छात्र अपने शिक्षण संस्थानों में कैद हो जाते हैं। शिक्षा व्यवस्था हमें शिक्षित करती हैं, लेकिन जब तक इस शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान नहीं होगा तब तक ज्ञानवान नहीं बना पाएगी।
विज्ञापन

बुद्ध जब राजमहल से निकलकर बाहर आए तो दुनिया और मनुष्य की नश्वरता देखी। इन घटनाओं ने उन्हें झकझोर दिया और वह सब कुछ छोड़ कर शाश्वतता की खोज में निकल गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी छात्र महान संत गौतमबुद्ध के नाम पर बने विश्वविद्यालय के छात्र हैं। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को समाज का नेतृत्व करने के लिए अहम भूमिका निभानी होगी।



एयरपोर्ट के इंपैक्ट स्टडी का काम जीबीयू ने किया


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट के निर्माण के लिए जीबीयू ने सोशल इंपैक्ट स्टडी की थी। उन्होंने कहा कि यहां के छात्र-छात्राओं ने हमारी शिक्षण संस्थाएं शोध और नवाचार का केंद्र बनें। वहां से निकले छात्रों में अपनी राह चुनने की क्षमता दिखानी चाहिए।
विज्ञापन





बुद्ध को आत्मसात करने वाले देशों के छात्र भी जीबीयू में

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीबीयू में वह छात्र भी हैं जो हमारे उन मित्र देशों से हैं जिन्होंने बुद्ध को आत्मसात किया है। थाईलैंड, लाओस म्यमांर, वियतनाम आदि देश बुद्ध से प्रेरणा पाते हैं। इन्होंने बुद्ध के प्रति कृतज्ञता के भाव से आस्था व्यक्त करते हुए रिसर्च और नवाचार में नई मंजिल हासिल की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें