पानीपत। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने वीरवार को भाजपा कार्यालय श्याम कमल में जनता दरबार लगाकर लोगों की जनसमस्या सुनीं। उनके सामने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पुलिस, सड़क, सफाई, राशन कार्ड व फैमिली आईडी ठीक कराने संबंधित समस्याएं पहुंचीं। जिस पर उन्होंने मौके पर संबंधित अधिकारी को जल्द समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को उनके निर्धारित क्षेत्र में जाकर योजनाओं की समीक्षा करने और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और जनता के अभूतपूर्व समर्थन से बिहार में एनडीए गठबंधन स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहा है। मौके पर मेयर कोमल सैनी, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, डीएसपी नवीन संधु व सेक्टर 13-17 प्रभारी किरण मौजूद रही। संवाद