फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई : डॉ एआर रहमान खान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शुक्रवार को डीपीसी डॉ. एआर खान की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के सभी मुखिया मौजूद रहे। उन्होंने सभी स्कूल मुखियाओं को 28 जून तक दाखिला पूरा कराने का लक्ष्य दिया। इस दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बच्चों की कम होती संख्या को लेकर सभी ने चिंता जताई। बैठक के दौरान डीपीसी ने तावडू के कस्तूबा गांधी बालिका विद्यालय द्वारा दाखिले सहित अन्य प्रकार की गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने पर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के बारे में स्कूल मुखिया उन्हें समय पर सूचित करें। जिससे कड़ी कार्रवाई की जा सके। कई स्कूलों में लगातार लापरवाही सामने आ रहे हैं। ऐसे स्कूलों पर नजर रखी जा रही हैं। इस मौके पुन्हाना स्कूल के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कौशिक, एपीसी डॉ. अभिषेक सिंह सहित अन्य स्कूल मुखिया मौजूद रहे।
फोटो : बैठक के दौरान एपीसी डॉ अब्दुल रहमान खान व अन्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें