मसूरी तिब्बतन होम्स स्कूल में लायंस ओलंपियाड परीक्षा का किया आयोजन -जागरुक पाठक
- फोटो : संवाद
मसूरी। तिब्बतन होम्स स्कूल में लायंस ओलंपियाड फाउंडेशन दिल्ली की ओर से ओलंपियाड परीक्षा का शुभारंभ किया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने शिरकत की। तिब्बतन होम्स स्कूल के प्रधानाचार्य चोदोन ने कहा कि शिक्षा बच्चों को जीवन में आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है। प्रतियोगिताएं आत्मविश्वास व प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करती है। लायंस ओलंपियाड जैसे प्रयास छात्रों का बौद्धिक स्तर मजबूत करते हैं और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। विद्यालय के अनुसार कम्प्यूटर ओलंपियाड परीक्षा में कक्षा नौ से 15 और 10 से छह छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। ओलंपियाड के कोऑर्डिनेटर तेनजिन मोनलम ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की सराहना की। इस अवसर पर अनीता बेलवाल, कलसंग डोलमा, नौसर, यांगलहेन ढोलकर, यांगचेन डाॅल्कर आदि मौजूद रहे। संवाद