फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विद्यार्थियों की निपुणता की जांच करेगा शिक्षा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों की निपुणता की जांच अब विभाग के द्वारा की जाएगी। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कक्षा चौथी और पांचवीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को 75 प्रतिशत सवालों के सही जवाब देने होंगे। इसके बाद ही उन्हें निपुण माना जाएगा। वहीं कक्षा तीन तक के विद्यार्थियों को मानवीय व प्राकृतिक संसाधनों की पहचान करनी होगी। जिसके बाद उनकी निपुणता की परख होगी। इस प्रक्रिया से शिक्षकों की पढ़ाने की गुणवत्ता और क्षमता का भी आंकलन किया जाएगा। विद्यार्थियों को अखबार भी पढ़वाए जाएंगे और जो बच्चे अखबार पढ़ लेंगे, उन्हें बेहतर माना जाएगा। वहीं विभागीय प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए विभाग के शिक्षकों ने तैयारी शुरू कर दी है, जिससे उन्हें बेहतर अंक मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें