नोएडा। सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल में शुक्रवार को राष्ट्रीय ओरल हेल्थ दिवस अभियान का शुभारंभ हुआ। 20 अप्रैल तक जारी रहने वाले अभियान का शुभारंभ के मौके पर अस्पताल की सीएमएस डॉ. अजय राणा, डेंटल सर्जन डॉ. दीबा हसन समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा। इस दौरान अस्पताल में आए मरीजों को ओरल हेल्थ के बारे में जागरूक किया गया और ओपीडी के साथ ही इमरजेंसी में भी मरीजों का इलाज किया गया। शुक्रवार को बारिश की वजह से मरीजों की संख्या रोजाना की तुलना में कम रही। इमरजेंसी विभाग में डॉग बाइट के 335 मरीज, ओपीडी में 1799 मरीज आए और आभा स्कैन ओपीडी के 1025 मरीज रहे। इस दौरान 5 सिजेरियन, 30 आई ऑपरेशन, जनरल ओटी में 10 माइनर और 8 मेजर ऑपरेशन किए गए। ब्यूरो