नोएडा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय विभाग की ओर से ‘भारत के प्रमुख अर्थशास्त्री’ विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्राचीन और आधुनिक भारतीय अर्थशास्त्रियों पर विचार प्रस्तुत किए। रोशन राय ने गोपाल कृष्ण गोखले, सर्वेश तिवारी और सपना ने चाणक्य और साक्षी ने दादाभाई नौरोजी के आर्थिक विचारों व सिद्धांतों पर बात रखी। इस मौके पर विभागाध्यक्ष प्रो. दिनेश चंद्र, प्राचार्य प्रो. अनीता मिश्रा, वाणिज्य संकाय से लेफ्टिनेंट डॉ. सूक्ष्म रानी अनेजा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो