फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रामपुर कॉलेज में विद्यार्थियों को बैंक की योजनाएं बताईं

विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में आयोजित वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर में उपस्थित विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर की अर्थशास्त्र सोसायटी ने सोमवार को वित्तीय साक्षरता और बैंकिंग धोखाधड़ी पर व्याख्यान का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आधुनिक बैंकिंग प्रणाली और बैंक की योजनाओं की जानकारी दी गई। अर्थशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. सतपाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की योजना मनी वाइज प्रबंधक रुचि गौतम व्याख्यान में बतौर मुख्य वक्ता मौजूद रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट कार्ड उपयोग, साइबर सुरक्षा, निवेश के मूल सिद्धांत और धोखाधड़ी से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने कहा कि आज की पीढ़ी को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए वित्तीय साक्षरता अत्यंत आवश्यक है। अर्थशास्त्र सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. आयुष शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। छात्रा शिल्पा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग के प्राध्यापक सहायक आचार्य पुष्पा गोस्वामी, अमर नेगी, सोसायटी के पदाधिकारी और विद्यार्थियों उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें