फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 40 आंगनबाड़ी केंद्रों में पढाएंगे ईसीसीई एजुकेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। आंगनबाड़ी केंद्रों में पांच से छह साल के बच्चों को पढ़ाने के लिए ईसीसीई एजुकेटर की नियुक्ति की पहले चरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बीएसए विभाग की ओर से 26 पदों के लिए शुक्रवार को 88 आवेदकों का साक्षात्कार हुआ। पहले चरण में शासन ने जिले में ईसीसीई के 40 पद स्वीकृत किए हैं। पदों पर भर्ती के लिए 1371 लोगों ने आवेदन किए किए थे। पहले चरण के इंटरव्यू में 14 लोगों को नियुक्ति दी गई। बाकी के 26 पदों के लिए शुक्रवार को जिला स्तरीय कमेटी ने आवेदकों का इंटरव्यू लिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया 88 आवेदक इंटरव्यू में शामिल हुए। इनमें से 26 का चयन किया जाना है। इनकी सूची तैयार कर जल्द ही नियुक्त पत्र जारी किए जाएंगे। पहले चयनित हो चुके ईसीसीई एजुकेटर का प्रशिक्षण भी कराया जा चुका है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें