नोएडा (संवाद)। नोएडा हॉट मैदान पर खेले गए क्रिकेट मुकाबले में ईगल फाइटर्स ने गिझोर वॉरियर्स को 19 रन से हराया। टॉस जीतकर गिझोर वॉरियर्स ने पहले गेंदबाजी चुनी। ईगल फाइटर्स ने बल्लेबाजी करते हुए 116 रन बनाए। सत्यम ने 23 और नितिन कुमार ने 22 रन जोड़े। जवाब में गिझोर वॉरियर्स की टीम 97 रन पर सिमट गई। ईगल फाइटर्स के शिवा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।