फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चार विकेट से जीती ईगल क्लब

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित लीजेंड-2 बाई कुंदन क्रिकेट मैदान पर चल रहे एंड्योरेंस कप के लीग मैच में ईगल क्रिकेट क्लब ने नोएडा हिटर्स को चार विकेट से हरा दिया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले नितिन आहूजा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नोएडा हिटर्स ने टी-20 मुकाबले में नौ विकेट पर 155 रन का स्कोर खड़ा किया। रोबिन कुमार ने 43 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से नितिन आहूजा ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईगल क्लब की टीम ने छह विकेट पर 158 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। नितिन आहूजा ने 29 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें