दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र की जीटी रोड पर महाराजा होटल के समीप अज्ञात वाहन व ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। इसमें दादरी के आमका रोड निवासी राज कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की प्राथमिकी घायल की पत्नी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराई गई है। बादलपुर कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि पुलिस अज्ञात चालक की पहचान के प्रयास कर रही है।