ग्रेटर नोएडा। जिले में कृषि यंत्रों और फसल अवशेष प्रबंधन के लाभार्थियों का चयन बुधवार को ई-लॉटरी से होगा। प्रक्रिया विकास भवन के सभागार में दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। उप कृषि निदेशक विवेक दुबे ने बताया कि सात से 27 अक्तूबर तक बुकिंग कराने वाले किसान इसमें शामिल होंगे। डीएम की अध्यक्षता वाली समिति की मौजूदगी में लॉटरी निकाली जाएगी। किसानों से निर्धारित समय पर उपस्थित रहने की अपील की गई है।