फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा एयरपोर्ट पर चार्ज होंगी ई-बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। पहले चरण में करीब 25 ई-बसें 15 जून से नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंचेंगी। यहां एयरपोर्ट परिसर में ही 20 चार्जिंग प्वॉइंट बनाए गए हैं। यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि चार्जिंग नेटवर्क की दिक्कत नहीं आए इसके लिए एयरपोर्ट के अलावा मथुरा से परी चौक के बीच चार और जगहों पर व्यवस्था की गई है। सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट पर ही फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिल सकेगी। 30 मिनट में करीब 80 फीसदी बैटरी चार्ज की जा सकेगी। चार्जिंग स्टेशनों को एक्सप्रेसवे पर 16 किमी, 35 किमी, जेवर और मथुरा के पास 107 किमी पर बनाया गया है। इन ई-बसों को 16 जून तक खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें