ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी के औद्योगिक सेक्टर-29, 32, 33 में 8000 वर्गमीटर साइज के 37 भूखंडों की ई-नीलामी 23 सितंबर को होगी। ई-नीलामी से आवंटन की योजना मई में आई थी। अलग-अलग कारणों से आवेदन की तिथि बढ़ी। आवेदन के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई थी। अब स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्राधिकरण ने 23 सितंबर को ई-नीलामी की तारीख तय की गई है। इससे पहले 15 सितंबर तक आवश्यक दस्तावेज प्राधिकरण को ई-मेल से भेजे जा सकेंगे। 18 सितंबर को आवेदकों की सूची वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी जाएगी। ब्यूरो