फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: द्वारका में अमृत धारा फूड कोर्ट के लिए ई-नीलामी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली।
विज्ञापन

द्वारका सेक्टर-9 मेट्रो स्टेशन के पास डीडीए अमृत धारा फूड कोर्ट खोलने जा रहा है। इसके लिए ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। युवा उद्यमियों और छोटे कारोबारियों के लिए ये बड़ा अवसर है। फूड कोर्ट में 30 कियोस्क होंगे। इसके लिए 382.40 वर्गमीटर खुला क्षेत्र और 140.02 वर्ग मीटर बनाया हुआ क्षेत्र मिलेगा। इसकी आरक्षित कीमत 1.94 करोड़ रुपये सालाना तय की गई है। डीडीए ने जानकारी दी है कि लाइसेंस फीस नीलामी में बढ़ सकती है। यहां वेज और नॉनवेज व्यंजन, स्नैक्स, गर्म-ठंडे पेय व पैक सामान परोसा जा सकता है। द्वारका की रिहायश को ध्यान में रखकर डीडीए ने इसका डिजाइन किया है। रखरखाव और सुरक्षा की जिम्मेदारी लाइसेंसधारी की होगी। डीडीए ने 26 अगस्त को इसका नोटिस जारी किया है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। 30 सितंबर तक ऑनलाइन बोली लगाई जा सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें