फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डूसू और एबीवीपी मिलकर कराएंगे मीडिया इंटर्नशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
-कंटेंट राइटिंग तथा पत्रकारिता के नए अवसरों को सीखने का मिलेगा मौका
विज्ञापन


-50 छात्र-छात्राओं का किया जाएगा चयन, मीडिया समूहों में भेजा जाएगा
-45 दिनों की होगी ये इंटर्नशिप, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आयोजित होगी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) डीयू छात्रों को मीडिया इंटर्नशिप का अवसर देने जा रहे हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया को भी शुरु कर दिया गया है, आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है। आवेदन करने के लिए छात्रों को गूगल फॉर्म भरना होगा और अपना बाॅयोडेटा भेजना होगा। प्रक्रिया समाप्त होने के बाद इंटर्नशिप के लिए पचास छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा। इनमें 25 स्नातक, 20 स्नातकोत्तर और पांच पीएचडी के छात्र होंगे।
इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के अन्तर्गत आर्टिकल लेखन, कॉपी राइटिंग और विज्ञापन लेखन जैसे विविध विषयों पर विभिन्न मीडिया विशेषज्ञ तथा प्रोफेसर्स साप्ताहिक व्याख्यान देंगे। मीडिया कार्यप्रणाली को समझने के लिए व्यावहारिक ज्ञान हेतु छात्रों को पास मीडिया समूहों में जाने का भी अवसर होगा। इच्छुक आवेदन कर्ता ईमेल abvp.delhimedgmail.com के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। यह इंटर्नशिप 45 दिनों की होगी। यह ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया इंटर्नशिप प्रोग्राम की संयोजक खुशी प्रजापति ने बताया कि इस इंटर्नशिप से छात्रों को कंटेंट राइटिंग तथा जर्नलिज्म के नए अवसरों को समझने और सीखने का मौका मिलेगा। मीडिया इंटर्नशिप प्रोग्राम के सह- संयोजक शेखर सुमन ने बताया कि इस इंटर्नशिप के लिए छात्रों से अच्छा रिस्पांस मिला है। एक ही दिन में हमें 500 से अधिक संख्या में छात्रों के आवेदन प्राप्त हुए है। यह इंटर्नशिप छात्रों में कम्यूनिकेशन कौशल को बढ़ाने तथा लेखन शैली को निखारने का अवसर प्रदान करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें