ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट के गौड़ सिटी-1 स्थित दादा-दादी पार्क में खूंटी पूजन के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू कर दी गईं। बंगाल कल्चर एसोसिएशन के अध्यक्ष जॉयदीप मित्रा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी दादा-दादी पार्क में ही दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा। 15 से 21 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा उत्सव चलेगा। इस दौरान बंगाली संस्कृति और परंपरा के अनुसार विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।