फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ऐस डिविनो में दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित ऐस डिविनो सोसाइटी में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न हो गया। श्री दुर्गा पूजा समिति, बाल रामलीला समिति और सांस्कृतिक समिति की ओर से महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें करीब 2000 श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन किए। बाल रामलीला में 56 कलाकारों ने प्रस्तुति दी। निदेशक राहुल गुप्ता ने आयोजन के लिए समिति को दो लाख रुपये दिए। साथ ही बाल कलाकारों को 56 हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए। महोत्सव के दौरान डांडिया, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भंडारा और राम शोभायात्रा भी निकाली गई। 21 अक्तूबर को प्रतिमा विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें