ग्रेटर नोएडा। दादरी के दुजाना गांव में रविवार को दुजाना प्रीमियर लीग का शुभांरभ किया गया। प्रतियोगिता में कुल छह टीमें नागर क्लब, रणपाल प्रधान क्लब, रवि प्रधान क्लब, एलिस स्पोर्ट्स क्लब, सम्राट स्पोर्ट्स क्लब, पीके क्ल्ब दुजाना की टीमों ने भाग ले रही हैं, जिसमें 33 मैच खेले जाएंगे। उद्घाटन मैच एलिस क्लब और रणपाल प्रधान क्लब के बीच खेला गया। इस मौके पर अनिल नागर, हरेंद्र नागर,राज नागर समेत सुभाष शर्मा, संजय शर्मा, मनीष प्रधान आदि मौजूद रहे। ब्यूरो