फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दुजाना ने मिल्क लच्छी को हरा ट्राफी जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
- करीब एक महीने चली स्व. जगत सिंह भाटी प्रमुख मेमोरियल ग्रामीण प्रतियोगिता, ,64 गांव की टीमें हुई शामिल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में सोमवार को स्व. जगत सिंह भाटी प्रमुख मेमोरियल ग्रामीण टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दुजाना और मिल्क लच्छी टीम के बीच खेला गया। मिल्क लच्छी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 16वें ओवर में ही 86 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए दुजाना टीम ने 9वें ओवर में ही 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया। दुजाना के खिलाड़ी गोलू ने चार विकेट झटके। वहीं मैन ऑफ मैच नितिन नागर ने 1 विकेट लेकर 53 रन बनाए। दुजाना की टीम को 2,51,000 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। रन अप टीम मिल्क लच्छी को 1,21,000 हजार की राशि दी गई। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अक्षय चौधरी ने बताया कि इस टूर्नामेंट में 64 गांवों की टीम ने हिस्सा लिया था। उन्होंने बताया कि पहला मैच 10 नवम्बर को एनसीआर ग्राउंड नोएडा में खेला गया। नॉक आउट मैच के चलते 62 टीम पहले ही बाहर हो गई थी। टूर्नामेंट के सभी मैचों का यूटयूब पर लाइव प्रसारण हुआ। जिसे दो लाख लोगों ने लाइव देखा। इस मौके पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार एवं समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौ. फहद, राजकुमार भाटी,अमन यादव,गजराज नागर,डॉ महेंद्र नागर,सुधीर भाटी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें