ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रही सेंचुरियन कप सीजन-8 के लीग मैच में ड्रीमविले यूनाइटेड क्रिकेट क्लब (डीयूसीसी) ने नोएडा नाइट्स राइडर्स को 76 रन से हरा किया। टी-20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए डीयूसीसी ने पांच विकेट पर 213 रन बनाए। अजय सिंह ने 74 रन और विमल पांडेय ने 67 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोएडा नाइट्स राइडर्स की टीम नौ विकेट पर 137 रन ही बना सकी। अजय सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।