-सीट आवंटन की पहली सूची दो अगस्त शाम पांच बजे जारी होगी
-प्रशासन ने सोमवार को बीटेक प्रोग्राम का दाखिला शेड्यूल जारी किया
-इन कोर्सों की दूसरी सीट आवंटन सूची 14 अगस्त को जारी की जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2023-24 से शुरु किए गए तीन नए बीटेक प्रोग्राम (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया मंगलवार रात 11 बजकर 59 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त होने से पहले डीयू प्रशासन ने बीटेक प्रोग्राम का दाखिला शेड्यूल जारी कर दिया।
शेड्यूल के अनुसार पहली सीट आवंटन सूची दो अगस्त को जारी की जाएगी। जबकि दूसरी सूची 14 अगस्त को जारी होगी। बीटेक प्रोग्राम के पूर्व निर्धारित पंजीकरण कार्यक्रम के अनुसार आवेदक 25 जुलाई रात 11 बजकर 59 मिनट तक आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए आवेदकों को जेईई मेन के ऐप्लिकेशन नंबर, नाम व जन्मतिथि को भरना होगा। मालूम हो कि पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत पांच जुलाई से शुरू हुई थी। अब प्रशासन ने दाखिला शेड्यूल को जारी कर दिया है। बीटेक प्रोग्राम में दाखिले के लिए तीन राउंड होंगे। तीसरे राउंड की सूची 23 अगस्त को जारी होगी। सीटें खाली रहने पर और सीट आवंटन के लिए और राउंड भी किए जा सकते हैं। पहले से पंजीकृत उम्मीदवारों को पंजीकरण फॉर्म में सुधार करने का अवसर 26 जुलाई सुबह 10 बजे से 28 जुलाई शाम 4:59 मिनट तक मिलेगा। उम्मीदवारों की प्राथमिकताएं 28 जुलाई शाम पांच बजे ऑटो लॉक हो जाएंगी।
-
बीटेक दाखिला शेड्यूल
पहला राउंड
पहली सूची
दो अगस्त, शाम पांच बजे
सामान्य, ओबीसी, ईडब्लयूएस श्रेणी के-
तीन अगस्त से पांच अगस्त
उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन
एससी, एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के-
सात से आठ अगस्त
दस्तावेजों का सत्यापन
पीडब्लयूबीडी, कश्मीरी विस्थापित, अनाथ-
नौ अगस्त
एकल कन्या श्रेणी के दस्तावेजों का सत्यापन
ऑनलाइन फीस भुगतान की अंतिम तिथि
10 अगस्त शाम 4:59 मिनट तक
अपग्रेड करने की सुविधा
11 अगस्त से 12 अगस्त (शाम पांच बजे से शाम पांच बजे)
दूसरा राउंड
दूसरी सूची
14 अगस्त, शाम पांच बजे
सामान्य, ओबीसी, ईडब्लयूएस श्रेणी के-
16 अगस्त से 17 अगस्त
उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन
एससी, एसटी श्रेणी, पीडब्लयूबीडी-
18 अगस्त से 19 अगस्त
कश्मीरी विस्थापित, अनाथ,
एकल कन्या श्रेणी के दस्तावेजों का सत्यापन
ऑनलाइन फीस भुगतान की अंतिम तिथि
20 अगस्त शाम 4:59 मिनट तक
मिड एंट्री, अपग्रेड
21 अगस्त से शाम 22 अगस्त
तीसरा राउंड
तीसरी सूची
23 अगस्त, शाम पांच बजे
सामान्य, ओबीसी, ईडब्लयूएस श्रेणी के-
24 अगस्त से 25 अगस्त
उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन
एससी, एसटी श्रेणी, पीडब्लयूबीडी-
26 अगस्त
कश्मीरी विस्थापित, अनाथ,
एकल कन्या श्रेणी के दस्तावेजों का सत्यापन
ऑनलाइन फीस भुगतान की अंतिम तिथि
27 अगस्त शाम 4:59 मिनट तक
नोट:
दस्तावेजों के सत्यापन के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक)