फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू : स्नातक में दाखिले की दौड़ अगले सप्ताह से संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉमन सीट अलॉटमेंट पोर्टल-2023 का लिंक जल्द होगा सक्रिय
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के शैक्षणिक सत्र 2023-24 में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की दौड़ अगले सप्ताह से शुरू हो सकती है। विश्वविद्यालय प्रशासन कॉमन सीट अलॉटमेंट (सीएसएएस) पोर्टल-2023 का लिंक जल्द ही सक्रिय करने वाला है। हालांकि, विश्वविद्यालय की ओर से अब तक दाखिला प्रक्रिया शुरु करने की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन डीयू के अधिकारियों का कहना है कि अगले सप्ताह से दाखिले की दौड़ शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


छात्रों ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) दे दिया है। ऐसे में जल्द ही उन्हें कॉलेज में आवेदन करने का मौका मिलेगा। इसके बाद सीट अलॉटमेंट के साथ छात्रों को दाखिला सुनिश्चित करना होगा। डीयू के एक अधिकारी ने बताया कि दाखिला शुरू होते ही छात्र फर्जी वेबसाइट की जाल में आ जाते हैं। उन्हें दाखिले के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है। डीयू अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ही सीएसएएस पोर्टल-2023 शुरू करेगा। साथ ही सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी भी दी जाएगी। छात्र डीयू की ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in पर जाकर सारी प्रक्रिया समझ सकते हैं। प्रवेश सीएसएएस पोर्टल-2023 के माध्यम से दाखिला होगा। पोर्टल पर जो पात्रता दी गई होगी, जो नियम बताए गए होंगे, उसी के आधार पर दाखिला की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें