फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव नियुक्त डीएसपी ने कहा शहर को अपराध मुक्त बनाना लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नवनियुक्त डीएसपी ने कहा शहर को अपराध मुक्त बनाना लक्ष्य
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। फिरोजपुर झिरका के नवनियुक्त डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने लोगों की सुरक्षा पर बात करते हुए कहा कि सबसे पहले आमजन में पुलिस प्रशासन पर विश्वास और अपराधियों में भय पैदा किया जाएगा। उन्होंने लोगों को ठगने के लिए यहां सक्रिय गिरोह पर बात करते हुए कहा कि ओएलएक्स पर सस्ती गाड़ी और नकली सोने के बदले भोले-भाले लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह के सदस्यों की पहचान कर सलाखों के पीछे डाला जाएगा। लूट व डकैती जैसे अपराधों पर रोक लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आपसी पार्टीबाजी व पुरानी रंजिश के कारण झूठे मुकदमे दर्ज कराने व करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह बिना किसी रुकावट के सीधा संपर्क कर लंबित मुकदमों का निवारण करने में पुलिस का सहयोग करे। उन्होंने कहा कि वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस को विशेष आदेश दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इलाके में अमन-शांति बनाए रखने के लिए निरतंर प्रयास जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें