फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने मोबाइल मालिकों को सौंपे उनके फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की साइबर सेल जहां अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने में अहम भूमिका निभा रही है वहीं जिला की साइबर सेल प्रभारी एएसआई राकेश की अगुवाई में एएसआई रणदीप सिंह, एचसी दीपक, एचसी सुरेंद्र सिंह व सिपाही अनिल कुमार की टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटा कर माह सितंबर में आमजन के गुम हुए करीब 12 लाख रुपए से अधिक कीमत के 75 मोबाइल फोन को ढूंढ कर सराहनीय कार्य किया है। डीएसपी गुरविंद्र सिंह द्वारा पुलिस लाइन कैथल में आज उक्त मोबाइल फोनों के मालिकों को कार्यालय में बुलाकर मोबाइल फोन सौंपे गए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पुलिस का थैंक्स कहकर आभार जताया। वहीं मोबाइल फोन ढूंढने में अहम भूमिका निभाने वाली साइबर सेल टीम की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें