फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दुकान से चोरी करने के मामले में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। कस्बे में स्थित नगर पंचायत अध्यक्ष की बिजली के सामान की दुकान से लाखों रुपये का सामान चोरी हुआ था। इस मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी शिकायत में बेटे दीपक सिंह ने बताया है कि 11 जनवरी की रात चोरों ने दुकान की छत की विंडो काटकर अंदर घुसकर लाखों रुपये के बिजली के तांबे के तार चोरी कर लिए। 12 जनवरी की सुबह दुकान पर जब कर्मचारी पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है की दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें