फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बंद मकान का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गिरधरपुर सुनारसी गांव के समीप मॉडर्न रेलवे सिटी कॉलोनी से बंद मकान का ताला तोड़ लिया गया। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि हरि नारायण तिवारी मॉडर्न रेलवे सिटी में परिवार के साथ रहते हैं। वह 5 दिसंबर को अपने गृह जनपद अंबेडकर नगर परिवार के साथ गए थे। 13 दिसंबर की रात्रि अज्ञात चोर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, ढाई हजार रुपये की नकदी, कीमती सामान चोरी कर लिया। 14 दिसंबर को सुबह के समय जब उनके बड़े भाई अनिल घर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। घटना की सूचना फोन पर हरि नारायण तिवारी को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें