नोएडा। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने मोबाइल स्नेचिंग करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहा था। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी को सेक्टर-62 डी पार्क के पास से पकड़ा गया है। आरोपी की पहचान रितेश शर्मा मूल निवासी बिहार के रूप में हुई है। आरोपी अपने साथियों के साथ चोरी की बाइक से शहर में स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दे रहा था। इसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसमें वह फरार चल रहा था। ब्यूरो