फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीओडी कार्यालय से 1.70 लाख रुपये की नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के ओमीक्रॉन सेक्टर-1 स्थित सीओडी कार्यालय का ताला तोड़कर दो बार में करीब 1.70 लाख रुपये की चोरी कर ली गई। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि मथुरापुर गांव के समीप सीओडी कार्यालय बना है। कार्यालय में मेरठ के पल्लवपुरम फेज-1 निवासी आयुष शर्मा सीनियर लीड के पद पर तैनात हैं। 8 मई को सुबह के समय शाखा पर टीम लीडर पहुंचे तो कार्यालय का मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। कार्यालय में रखे 65 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। इसके अलावा 21 मई को पुन: इसी प्रकार घटना हुई। जब टीम लीडर कार्यालय पहुंचे तो कार्यालय का गेट खुला हुआ था। कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर डिवाइस भी गायब मिला। साथ ही कार्यालय में रखे एक लाख पांच हजार रुपये की नकदी चोरी पाई गई। घटना की प्राथमिकी कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें