दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र में 25 नवंबर को एक युवक से गाली गलौज कर मारपीट की गई। वह गंभीर चोट लगने से बेहोश हो गया। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के खोदना खुर्द गांव निवासी सुमित शादी का सामान लेने दादरी गया था। वापस लौटते समय आमका रेलवे फाटक के पास आमका गांव निवासी दीपक और अजय ने उसे रोका। उन्होंने सुमित से गाली गलौज की। गाली देने से मना करने पर दोनों ने सुमित को मारपीट कर घायल कर दिया। बेहोश होने पर सुमित ने होश आने पर अपने भाई को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद घायल के भाई ने दीपक, अजय व अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।