ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस ने दहेज की मांग से परेशान होकर विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में वांछित चल रहे उसके पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गांव लुक्सर से पकड़ा है। आरोपी की पहचान पति रणजीत उर्फ रियांश उर्फ गम्भीरा (22) निवासी गांव पंधरी थाना सुमेरपुर हमीरपुर के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा ने बताया 4 अप्रैल 2026 को गांव लुक्सर में 22 वर्षीय गोमती नामक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। मामले में मृतका का पति रणजीत वांछित चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से बाद में उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। ब्यूरो