नोएडा संवा। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र की छिजारसी कॉलोनी से 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। परिजनों के काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। छिजारसी कॉलोनी की छठ घाट वाली गली निवासी राजू ठाकुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी 13 जून 2026 को शाम करीब पांच बजे बिना बताए घर से चली गई थी। परिजनों ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।