नोएडा। सेक्टर-76 स्थित सब्जी मंडी के पास आग लगने से तीन दुकानों के अंदर रखा सामान जल गया। मौके पर पहुंची दो दमकल गाड़ियों ने आग को करीब एक घंटे में बुझा दिया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि मंगलवार दोपहर दो बजकर तीन मिनट पर सूचना मिली कि सेक्टर-76 स्थित मंडी के पास झुग्गियों में आग लग गई है। सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची तब पता चला कि मंडी में बनी फलों और सब्जियों की तीन दुकानों, कूड़े और कबाड़ में आग लगी है। आग की लपटें तेज थी और धुआं भी काफी निकल रहा था। दमकल की टीम चारों तरफ से पानी का बौछार करना शुरू कर दिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जाहिर की जा रही है।