फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भारत विकास परिषद महानगर की पहली बैठक संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। भारत विकास परिषद महानगर की पहली बैठक शनिवार को सेक्टर-27 क्लब में संपन्न हुई। बैठक में प्रांत से अध्यक्ष और वित्त प्रभारी कविता बंसल, महासचिव मुक्त अग्रवाल और वित्त प्रभारी प्रवेश गुप्ता विशेष रूप से मार्गदर्शन देने पहुंचे। बैठक का आयोजन परिषद के संरक्षक राजीव अजवानी, अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, सचिव उमेश कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में पूरी कार्यकारिणी के सदस्य राजेश अग्रवाल, अंकित रस्तोगी, संजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की विशेषता रही कि सभी सदस्यों को हाइड्रोपोनिक्स पौधा भेंट किया गया। साथ ही नए सदस्यों का विशेष स्वागत किया गया। बैठक में वर्षभर की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। परिषद का उद्देश्य गांवों के बहुमुखी उत्थान के लिए ठोस योजनाएं लागू करना है। बैठक के दौरान उपस्थित प्रांत पदाधिकारियों और नए सदस्यों ने परिषद की योजनाओं और प्रस्तावित कार्यों को सराहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें