फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नाले में मिला शव, पहचान के प्रयास जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में परी चौक के पास नाले में मिले शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार 16 नवंबर की शाम स्पेस अस्पताल के सामने स्थित नाले में एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की थी। मृतक के दाहिने हाथ पर काला धागा बंधा था। वहीं गले में काले धागे में ताबीज पड़ा हुआ था। उसकी दाहिनी कलाई पर बीके और कृष्ण भगवान की फोटो गुदी हुई है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ के अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से भी मृतक की पहचान करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें